Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ब्रिटेन : संसदीय चुनाव के तहत मतदान शुरू

Published

on

लंदन,ब्रिटेन,जीएमटी,करोड़,बेडफोर्ड, कोपलैंड, लिसेस्टर, मैंसफील्ड, मिडल्सबर्ग

Loading

लंदन | ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान शुरू हुए। मतदान के लिए देशभर में 50,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीबीसी के मुताबिक, ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के अनुसार, सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक चलेगा। 650 सीटों के लिए पांच करोड़ नागरिक अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

वर्ष 2010 के संसदीय चुनाव में कुल 65 फीसदी मतदान हुआ था। संसदीय चुनाव के अलावा, 279 स्थानीय निकायों के 9,000 काउंसिल सीटों के लिए भी मतदान कराए जा रहे हैं। बेडफोर्ड, कोपलैंड, लिसेस्टर, मैंसफील्ड, मिडल्सबर्ग और टॉरबे में मेयर का चुनाव भी किया जाएगा। चुनाव के अंतिम परिणाम शुक्रवार दोपहर घोषित किए जाएंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending