मुख्य समाचार
आईपीएल-8 : मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन को 23 रनों से हराया
मोहाली | मुंबई इंडियंस ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में रविवार को हुए आईपीएल-8 के 35वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 23 रनों से हरा दिया। किंग्स इलेवन की इस सत्र में यह लगातार चौथी हार है। किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।
मुरली विजय (39) के साथ पारी की शुरुआत करने आए वीरेंद्र सहवाग दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही मात्र दो रन के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। लसिथ मलिंगा ने उन्हें कीरन पोलार्ड के हाथों लपकवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (12) एक बार फिर असफल रहे और नौ गेंदों में केवल दो चौके लगा सके। उन्हें पांचवें ओवर में जगदीश सुचित ने विनय कुमार के हाथों कैच कराया। डेविड मिलर (43) और मुरली ने तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम की रन गति को बढ़ाने में नाकाम रहे जिसका असर नीचे के बल्लेबाजों पर दिखा। मुरली के रूप में 12वें ओवर में इस जोड़ी के टूटते ही टीम पर रन रेट का दबाव बढ़ने लगा। मुरली ने 34 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
मिलर ने इस बीच जरूर कुछ संघर्ष दिखाया लेकिन वह भी अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके। मिलर ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। बढ़ते दबाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मिलर के पवेलियन लौटने के बाद टीम के तीन खिलाड़ी कप्तान जॉर्ज बेले (21), रिद्धिमान साहा (12) और अक्षर पटेल (0) रन आउट होकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस की ओर से लसिथ मलिंगा ने दो सफलता हासिल की। सुचित और हरभजन सिंह को एक-एक विकेट मिला। इससे पूर्व, सलामी बल्लेबाज लेंडिल सिमंस (71) और पार्थिव पटेल (59) के बीच 111 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए।
सिमंस ने 56 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पार्थिव ने भी उनका भरपूर साथ दिया और चार ओवरों तक मुंबई इंडियंस ने 46 रन जोड़ लिए। इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने पांचवें ओवर में मिशेल जॉनसन को आक्रमण पर लगाया। पटेल ने जॉनसन का स्वागत उनके पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाते हुए 16 रन बटोर कर किया। आखिरकार 13वें ओवर में कर्णवीर सिंह ने पार्थिव पटेल को अपनी फिरकी में फंसाया। पटेल डीप स्वायर लेग पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (26) ने दूसरे विकेट के लिए सिमंस के साथ 43 रन जोड़े। रोहित 18वें ओवर में जॉनसन के शिकार हुए जबकि सिमंस आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे। किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत सिंह, मिशेल जॉनसन और कर्णवीर सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात