Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी, जापानी फाइबर प्रीफार्म पर चीन में एंटी-डंपिंग शुल्क

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन का वाणिज्य मंत्रालय जापान और अमेरिका की कंपनियों के फाइबर ऑप्टिकल प्रीफॉर्म पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाएगा, क्योंकि सरकार के मुताबिक दोनों देशों की कंपनियां चीन में अपने अत्यधिक सस्ते उत्पाद खपा रही हैं। पिछले वर्ष 19 मार्च को शुरू की गई जांच में यह बात सामने आई कि जापान और अमेरिका की डंपिंग गतिविधियों से चीन के ऑप्टिकल फाइबर उत्पादकों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

मंत्रालय ने जापान एवं अमेरिका से फाइबर आप्टिक्स आयात करने वाली घरेलू कंपनियों से एंटी-डंपिंग शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा। यह शुल्क सीमा शुल्क के आठ फीसदी से 41.7 फीसदी तक होगा।

मंत्रालय के इस कदम से हार्मोनाइजेशन सिस्टम कोड (एचएस-कोड) 70022010 वाले उत्पाद प्रभावित होंगे, लेकिन 60 मिलीमीटर से कम व्यास वाले उत्पादों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ऑप्टिकल फाइबर प्रीफार्म शीशे की एक वस्तु होती है, जिसका इस्तेमाल ऑप्टिकल फाइबर के निर्माण में होता है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending