Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

तेजी से कम करना चाहते हैं पेट की चर्बी तो अपनाए ये तरीके

Published

on

Loading

motapaनई दिल्ली: किक-बॉक्सिंग या जॉगिंग की मदद से आप कैलोरी कम कर और मेटोबॉलिज्म (चयापचय) में सुधार ला अपने पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। हेल्थ प्लस के जिम प्रशिक्षक युवराज रंधावा ने पेट की चर्बी घटाने के कुछ सुझाव दिए।

 

जिम प्रशिक्षक ने दिए पेट की चर्बी कम करने के उपाय

जिम प्रशिक्षक ने बताया कि स्टेयर (सीढ़ी) व्यायाम ह्रदय को मजबूत कर सहनशक्ति बढ़ाता हैं। यह शरीर के निचले हिस्से को सही आकार भी देता है। सीढ़ियों पर रोज 15-10 मिनट चढ़े-उतरें। बाद में इसे 30 मिनट तक भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि किक बॉक्सिंग एक घंटे में 860 कैलोरी को खत्म करता है। यह कमर और जांघों की चर्बी को भी कम करता है। ह्रदय के लिए यह लाभदायक है।

जिम प्रशिक्षक के अनुसार, जंपिंग जैक एक सरल एरोबिक व्यायाम है जिसे आप घर पर कहीं भी कर सकते हैं। यह दिल और रक्तवाहिकाओं के लिए लाभकारी है।

बेयर क्रॉल (भालू की तरह चलना) व्यायाम आपको शरीर को सुडौल बनाता है। अपने शरीर को सीधा रख अपने हाथ को पंजों के बल पर झुकें। हाथों पर शरीर का पर्याप्त भार डाले और फिर 45-50 सेकंड धीरे-धीरे चले।

टैप बैक व्यायाम में दोनों हाथों को आगे कर कमर से थोड़ा झुके और अपने दाहिने पैर को पीछे रखें फिर बाएं पैर को पीछे रख इसे दोहराएं। इसे लगातार करें और घुटनों को ढ़ीला रखें। यह व्यायाम जांघों को सही आकार में रखने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक है।

जिम प्रशिक्षक ने बताया कि एक ही जगह पर जॉगिंग करना एक लोकप्रिय एरोबिक व्यायाम है। इससे ह्रदय की गति बढ़ने के साथ ही मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है और यह पेट की चर्बी भी कम करता है।

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending