Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पुकारने पर दीपिका पादुकोण ने विदेशी मीडिया को कहा–नस्‍लभेदी

Published

on

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका, विदेशी मीडिया, नस्लकभेदी

Loading

मुंबई। बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण विदेशी मीडिया पर खासा नाराज हैं। उनका कहना है कि विदेशी मीडिया उन्‍हें प्रियंका चोपड़ा समझ लेता है और बार–बार इसी नाम से उन्‍हें पुकारता भी है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का यह संबोधन नस्‍लवाद के रवैए का प्रतीक है।

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका, विदेशी मीडिया, नस्लकभेदी

इंटरनेशनल मीडिया आमतौर पर दीपिका पादुकोण को क्वांटिको स्टार प्रिंयका चोप्‍ड़ा समझ लेता है और कई बार विदेशी पत्रकारों ने उन्‍हें प्रियंका कहकर भी बुलाया है। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मुझे ही बुरा नहीं लगता है। यहां बैठे आप सभी को बुरा लगना चाहिए। ये केवल अज्ञानता नहीं बल्कि नस्लवाद है।’

एक कार्यक्रम में दीपिका ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘एक ही रंग के दो लोग एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते। इसलिए उनको प्रोत्साहित करने की बजाय आप साथी भारतीयों को उनको बुलाकर इसकी जानकारी देनी चाहिए।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending