Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्ट्रेस जरीन खान इस पाकिस्तानी ऑलराउंडर की दीवानी हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है। क्रिकेट के कई स्टार खिलाडिय़ों की नजदीकी बॉलीवुड से देखी जा सकती है। विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। थोड़ा पीछे जाए तो कई और क्रिकेटर है जो बॉलीवुड की अदाकारा के साथ इश्क लड़ा चुके हैं।

उनमें पूर्व कप्तान अजहर और नवाब पटौती के नाम शामिल है। हाल के दिनों में युवराज सिंह और हेजल कीच, हरभजन सिंह और गीता बसरा शादी के बंधन में बंध चुके हैं जबकि जहीर खान और सागरिका घाटके बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जरीन खान पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को बेहद पसंद करती है।

उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेटर नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर बूम बूम अफरीदी की बड़ी फैन है। हाल के दिनों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की अभिनेत्री जैक्लीन और कैटरीना काफी पसंदीदा अभिनेत्री बताया था।

अब जरीन खान ने अपनी पसंद का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें एक क्रिकेटर बेहद पसंद है और वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के सबसे बड़े खिलाड़ी शाहिद अफरीदी है। इतना ही नहीं हाल के दिनों एक एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने बताया कि शाहिद अफरीदी ने जब से डेब्यू किया है तब से वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक है।

उन्होंने शाहिद अफरीदी के पख्तूंस टीम का हिस्सा होने पर खुशी जताई है। बता दें कि आगामी टी-10 क्रिकेट लीग में जरीन खान पख्तूंस टीम की सेलिब्रेटी अंबेसडर हैं। इस लीग में कई बड़े-बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। कुल मिलाकर यह कोई नया मामला नहीं है जहां बॉलीवुड और क्रिकेटर का नाता कोई नया नहीं है।

यह भी पढ़े :मलाइका ने कराया सबसे हॉट फोटो शूट

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending