Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिमाचल में पारा लुढ़का, अधिक बर्फबारी की आशंका

Published

on

Loading

शिमला | हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौमस विभाग के मुताबिक, राज्य में रविवार से अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 15 से 16 जनवरी के बीच मध्य एवं ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हल्की से मध्यम से बर्फबारी हो सकती है।”

लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में रात के समय तापमान शून्य से नीचे 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से कम छह डिग्री सेल्सियस जबकि शिमला में 0.5 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending