Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हिट एंड रन केस : सलमान के ड्राइवर ने ली हादसे की जिम्मेदारी

Published

on

salmankhan-hit-and-run-case

Loading

नई दिल्ली। सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। सलमान के ड्राइवर अशोक सिंह ने इस घटना के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

सरकारी वकील प्रदीप घारत ने कहा कि बचाव पक्ष ने ड्राइवर अशोक सिंह को पेश किया। उसने कोर्ट में बयान दिया कि दुर्घटना के वक्त वह कार चला रहा था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले शुक्रवार को सलमान खान ने भी जज के सामने कहा था कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था।
उल्लेखनीय है कि सलमान खान वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को पहली बार कठघरे में खड़े हुए थे। तब उन्होंने अपने बचाव में उन हालातों के बारे में बताया था, जिसमें दुर्घटना हुई थी। सलमान खान ने कहा था कि वारदात की रात वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर अशोक चला रहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि उस रात उनके ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी। सलमान ने बताया कि उस रात गाड़ी में तीन नहीं चार लोग थे। उन्होंने कहा कि वह ड्राइवर की साथ की सीट पर बैठे थे। उसके पीछे गायक कमाल खान और पुलिस कांस्टेबल रविन्द्र पाटिल बैठे थे।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending