Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हाफिज सईद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई चाहता है भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने का आह्वान किया। सईद 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “उसके (हाफिज) व उसके आतंकवादी संगठन के खिलाफ प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई किए जाने की जरूरत है, ताकि हमारे क्षेत्र (एशिया) को दो प्रमुख खतरों- आतंकवाद व चरमपंथी हिंसा- से मुक्त किया जा सके।”

सईद को दो सप्ताह से ज्यादा समय तक नजरबंद रखने के बाद पाकिस्तान ने शनिवार को 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता का नाम आतंकवाद रोधी अधिनियम (एटीए) की चौथी अनुसूची में शामिल कर दिया।

जेयूडी प्रमुख का नाम ऐसे लोगों की सूची में भी डाला गया है, जिन पर देश छोडऩे की पाबंदी लगाई गई है। सईद और चार अन्य लोगों को 30 जनवरी को लाहौर में नजरबंद कर दिया गया। जेयूडी प्रमुख पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending