Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सोमालिया में 8 आतंकवादी ढेर

Published

on

Loading

मोगादिशू, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| अमेरिका सेना ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि उनके विशेष सुरक्षाबलों ने शुक्रवार शाम को सोमालिया में अल शबाब के आठ आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी अफ्रीका कमान (अफ्रीकॉम) के हवाले से बताया कि इस अभियान में सोमालिया के किसमायो से लगभग 48 किलोमीटर दूर एक वाहन नष्ट हो गया।

अफ्रीकॉम के मुताबिक, सोमालिया की संघीय सरकार के साथ शुरू किए गए इस अभियान में अमेरिका सुरक्षाबलों ने शुक्रवार शाम को अल शबाब के आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए।

बयान के मुताबिक, इस अभियान में कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ।

सोमालिया के रक्षामंत्री मोहम्मद अली हागा ने शुक्रवार को कहा था कि देश में आतंकवादियों के सफाए के लिए अमेरिकी ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ने की जरूरत है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending