Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में ब्रिटिश महिला कर रही आईएस जिहादियों का नेतृत्व

Published

on

Loading

लंदन| ब्रिटेन की एक महिला सीरिया में आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के जिहादियों का नेतृत्व कर रही है। यह महिला पूर्व में एक रॉक बैंड की सदस्य रह चुकी है। जांचकर्ताओं ने यह जानकारी दी। वेबसाइट ‘मिरर ऑनलाइन’ के मुताबिक, एक नए वीडियो में सैली जोन्स (45) अल-खानसा ब्रिगेडम के सदस्यों से आग्रह करते दिखाई दे रही है। अल-खनसा ब्रिगेडम आईएस द्वारा स्थापित महिला समूह है।

जोंस आईएस में भर्ती होने के लिए सीरिया चली गई थी। उसका कहना है कि वह एक तेजधार चाकू से ईसाइयों का सिर कलम करना चाहती है।

जोंस ब्रिटेन में कई आतंकवादी अपराधों के लिए ‘वांछित’ है। इस्लाम धर्म अपना चुकी जोंस अब स्वयं को सकीना हुसैन कहती है। उसका कहना है कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे आतंकवादी देशों द्वारा इराक पर हमले करने और मुस्लिमों की हत्या करने के बाद वह आतंकवादी बन गई।

2013 में वह अपने दस वर्षीय बेटे जोजो के साथ सीरिया चली गई थी। वहां उसने कंप्यूटर हैकर जुनैद हुसैन (20) के साथ शादी कर ली। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से संबंधित व्यक्तिगत जानकारियां चुराने के जुर्म में जुनैद जेल जा चुका है।

सुरक्षा अधिकारी ने वीडियो के संदर्भ में कहा, “यह पहला वास्तविक साक्ष्य हो सकता है कि सैली जोन्स अल-खानसा के साथ उच्चस्तर पर जुड़ी हुई है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending