Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से प्रभावित होंगे संबंध : यूरोपीय संघ

Published

on

Loading

ब्रसेल्स| यूरोपीय संघ की नई विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोगेरिनी ने इटली के दो मरीनों के मामले में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए आगाह किया कि यह मुद्दा यूरोपीय संघ-भारत के संबंधों को प्रभावित कर सकता है। मोगेरिनी ने मंगलवार रात बयान जारी कर कहा, “ऐसे में जबकि इस मामले का पारस्परिक समाधान अब तक संभव नहीं हो पाया है, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मैस्सिमिलानो लैटोरे की उपचार के लिए इटली में प्रवास अवधि बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई से इंकार करना और सैल्वाटोरे गिरोने को घर में क्रिसमस मनाने के लिए इटली जाने की अनुमति नहीं देना निराशाजनक है।”

उन्होंने कहा, “पिछले करीब तीन सालों से इन दो यूरोपीय सैन्यकर्मियों को लेकर मामला लंबित है। यूरोपीय संघ इटली और भारत दोनों के हित के लिए लगातार अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित पारस्परिक रूप से सहमत समाधान की मांग कर रहा है। यह मुद्दा यूरोपीय संघ-भारत के संबंध पर प्रभाव डाल सकता है और समुद्री डकैती के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई से भी जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर यूरोपीय संघ प्रतिबद्ध है।”

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ इस मुद्दे पर नजर बनाए रखेगा। यह इटली की सरकार के संपर्क में है और इस मामले का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग दोहराता है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने केरल के समुद्र तट पर दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपों का सामना कर रहे इतालवी मालवाहक जहाज के सुरक्षाकर्मियों की याचिकाओं पर सुनवाई से मंगलवार को इंकार कर दिया था। इनमें से एक ने अपने इटली प्रवास की अवधि बढ़ाने की अपील की थी, जबकि दूसरे ने क्रिसमस मनाने के लिए इटली जाने की अनुमति मांगी थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending