Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवपाल ने स्वीकारा, अखिलेश यादव ही सपा के ‘बिग बॉस’

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब मुलायम सिंह को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की मांग बंद कर दी है। उन्होंने अलिखेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अखिलेश और प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी।

एक बातचीत में शिवपाल ने कहा कि अब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बन चुकी है और सब कुछ ठीक है। अब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे जैसे चाहें पार्टी को चलाएं।

कभी नई पार्टी और मोर्चे की बात करने वाले शिवपाल से जब पूछा गया कि उनका आगे का क्या प्लान है तो उन्होंने कहा, “अभी वे इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। अभी बहुत लंबा समय है अपने समर्थकों से बातचीत करके ही कोई फैसला लेंगे। अभी वे पार्टी के विधायक हैं। जनता के बीच जाएंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान निकालेंगे।”

योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि अब जनता को समझना है कैसे सरकार बनी किन कारणों से सरकार बनी अब इस सरकार को तो सबको देखना और झेलना है, जनता समीक्षा करेगी।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending