Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जगमगाई अयोध्या, सीएम का ऐलान- जल्द पूरा होगा ‘राम राज्य’ का सपना

Published

on

Loading

फैजाबाद-अयोध्या। अयोध्या में बुधवार को छोटी दिवाली जोर-शोर से मनाई गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, राज्यपाल राम नाईक, दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित तमाम मंत्रियों की मौजूदगी में सरयू तट 1.71 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जिसके पास अपना घर हो, घर में रोशनी हो, हर हाथ को काम हो, यही राम राज्य है और राम राज्य का यह सपना उत्तर प्रदेश में 2019 तक पूरा हो जाएगा।

इस दीपोत्सव से पहले योगी व राज्यपाल ने 133 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास कर अयोध्या को विकास का तोहफा दिया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे। योगी ने श्रीराम कथा पार्क में श्रीराम का राज्याभिषेक किया।

कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा की गई। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल नाईक व योगी ने दीप प्रज्जवलित कर दीपावली के पर्व दीपोत्सव की शुरुआत की और अयोध्या 1.17 लाख दीपों से जगमगा उठी।

इस पहले समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “थाईलैंड और इंडोनेशिया में श्रीराम का बहुत महत्व है। वहां की हर सडक़ का नाम भगवान राम के नाम पर है। सबसे बड़े मुश्लिम देश इंडोनेशिया के लोग मानते हैं कि उनका धर्म इस्लाम जरूर है, लेकिन उनके पूर्वज भगवान राम हैं। आज यहां इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला करने आए हैं।”

उन्होंने कहा, “आज राज्य सरकार में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। रामराज्य की यही खासियत है, रामराज्य में सभी को समान अवसर थे। किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं था।”

दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “दीपोत्सव में आज हम सब एकत्रित हुए हैं। अयोध्या रामराज्य की परिकल्पना को साकार करती है। अयोध्या नगरी में कार्यक्रम को सब लोगों ने मूर्त रूप दिया। देश-दुनिया में उप्र पर्यटन का हब बने, उसकी शुरुआत अयोध्या से होने जा रही है।”

योगी ने कहा, “जिस गरीब के घर में आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से बिजली आई है, उसके लिए वही रामराज्य है। अब अयोध्या की बिजली सुधरी है, हम अयोध्या को 24 घंटे बिजली देने को तैयार हैं। अयोध्या को उसकी पहचान और सम्मान मिले, इसके लिए अयोध्या को उप्र सरकार ने नगर निगम का दर्जा दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या की जितनी आबादी है, आज उतने दीप जले। अयोध्या मानवता की धरती है। मानवता का पथ दुनिया को अयोध्या ने पढ़ाया है और वह भी राम राज्य के माध्यम से। अयोध्या लगातार प्रहार झेलती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।” प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा, “हमने छह महीने में 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है।”

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, “हम सब चाहते हैं कि आसुरी प्रवृत्तियों का नाश हो, उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, व्याभिचार से मुक्त हो।” उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा, “भले ही हम अभी भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं कर सकते, लेकिन अयोध्या का विकास करने से कोई रोक नहीं सकता।” केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए कृत संकल्पित है। दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उप्र पर्यटन विभाग द्वारा किया गया।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending