नेशनल
दिल्ली में कम शोर वाली, कम विषैली दिवाली की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के बाद इस साल दिवाली के कम शोर वाली और कम विषैली होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने होम डिलिवरी और ऑनलाइन खरीदारी के जरिए पटाखे खरीदे हैं और वे इसे चलाएंगे। वहीं, कई ऐसे लोग हैं जो राजधानी के वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ाए बिना त्योहार मनाने के संदेश पर अमल करने के लिए तत्पर दिख रहे हैं।
कई पटाखा प्रेमियों ने आईएएनएस को बताया कि हालांकि उन्हें कठिनाई हुई, लेकिन पटाखा खरीदने में वे सफल रहे। वहीं, एक व्यापारी ने अदालती आदेश का हवाला देते हुए पटाखा बेचने से इनकार करते हुए कहा कि आप 1 नवंबर या उसके बाद पटाखा खरीदने आ सकते हैं क्योंकि उससे पहले इस पर रोक है।
जामा मस्जिद के निकट पटाखा बेचनेवाले अमित (42) ने बताया कि कई लोग उनके पास आ रहे हैं। लेकिन, वह उन्हें अगले महीने आने को कह रहे हैं।
उन्होंने कहा, बच्चों को समझाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मां-बाप किसी तरह बच्चों को समझा रहे हैं।
अमित ने कहा कि उनका परिवार इस साल पिछले साल के बचे हुए पटाखे ही इस्तेमाल करेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने दिवाली के दौरान प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए 9 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी, जो 1 नवंबर तक लागू रहेगी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक राजधानी में 1,200 किलो पटाखे जब्त किए जा चुके हैं तथा अवैध रूप से पटाखा बेचने में 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पिछले साल दीवाली के अवसर पर दिल्ली के कई इलाकों में पीएम 2.5 का स्तर बढ़कर 1,238 तक पहुंच गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पीएम 2.5 सालाना औसत स्तर 10 से नीचे रखने की सिफारिश की है। इसका स्तर 35 से ज्यादा होने पर मृत्यु दर का जोखिम 15 फीसदी बढ़ जाता है। दिल्ली में इसका सालाना औसत 122 है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल19 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात