Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रूस, भारत का अग्रणी सैन्य आपूर्तिकर्ता देश : पुतिन

Published

on

Loading

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनमॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस आज भी भारत को उन्नत हथियारों और रक्षा प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने वाला अग्रणी देश है। उन्होंने भारत को रूस का ‘विशिष्ट सामरिक साझेदार’ बताया।

पुतिन ने गोवा में इस सप्ताहांत होने वाले पांच देशों के ब्रिक्स सम्मेलन से पहले आईएएनएस/स्पूतनिक को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, “दोनों देश सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सक्रिय रूप से सहभागी हैं। रूस उन्नत हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की सीधी आपूर्ति और भारत के साथ संयुक्त अनुसंधानों और सैन्य उद्देश्यों से सामनों के उत्पादन के संदर्भो में अग्रणी बना हुआ है।”

पुतिन ने कहा, “ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का निर्माण और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का विकास सफल संयुक्त परियोजनाएं हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत में कई रूसी परियोजनाओं का न सिर्फ व्यावसायिक महत्व है, बल्कि ये दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक व आर्थिक भूमिका अदा करती हैं।

पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं नए ‘भारतीय औद्योगीकरण कार्यक्रम’ में फिट बैठती हैं।

उन्होंने कहा, “रूसी कंपनियों को भारतीय बाजार में वास्तविक संभावनाएं दिखती हैं।”

मुख्य समाचार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बताया बेकार, कहा- उसका नक्शा ठीक नहीं

Published

on

Loading

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए। नक्शा ठीक नहीं बना है उसका। वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है।

वहीं उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “इंडी अलायंस का असली सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार है। ये ठीक से बना नहीं है। इसका नक्शा ही खराब है. ये यूजलेस है। देख लीजिए, इसका वास्तु ही खराब है। पहले इन लोगों ने राम भक्तों का विरोध किया. फिर राम भक्ति को पाखंड बताया. फिर राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब राम मंदिर पर ही हमला कर रहे हैं। केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को इवेंट बताते हुए कैसे उसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर को लटकाना, अटकाना, भटकाना ये कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया है। वहीं, आरजेडी ने कहा कि राम मंदिर गुलामी की निशानी है. रामचरित मानस पर इन लोगों ने हमला किया और अब ये लोग किस तरह से राम मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. करोड़ों राम भक्तों ने किस तरह से सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया, तब जाकर राम मंदिर बना, लेकिन आज वो कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा , “क्या किसी और धर्म स्थल के बारे में वो ऐसा बोलेंगे। कतई नहीं बोला जा सकता और ना ही बोला जाना चाहिए, लेकिन केवल हिंदुओं को गाली देना इनका काम है ताकि वोट बैंक की थाली सजी रहे। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति का विरोध कर रहा हूं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन एक बीमारी है. खरगे जी ने कहा कि राम बनाम शिव करना है। ये आए दिन हिंदू धर्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं और अब कहा जा जा रहा है कि राम मंदिर ही बेकार है, उसका ढांचा ही ठीक नहीं है।

 

Continue Reading

Trending