Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राहुल गांधी ने मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की

Published

on

राहुल गांधी, मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा, 'किसान महायात्रा'

Loading

राहुल गांधी, मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा, 'किसान महायात्रा'

rahul gandhi in dwarkadheesh temple

मथुरा| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी ‘किसान महायात्रा’ शुरू की। वह शनिवार को ही आगरा में भी एक और रोड शो करेंगे। राहुल गांधी फिरोजाबाद के एतमादपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और टुंडला में खाट सभा का भी आयोजन करेंगे। यह उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का गृह नगर भी है।

वह फिरोजाबाद के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल का दो अक्टूबर को फरुखाबाद में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, क्योंकि उस दिन वहां एक स्थानीय कार्यक्रम के रूप में ‘राम बारात’ निकाली जाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending