Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

परमाणु संपन्न देश जिम्मेदार बनें : अमेरिका

Published

on

अमेरिका, पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बयान, मार्क टोनर, ख्वाजा आसिफ

Loading

अमेरिका, पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बयान, मार्क टोनर, ख्वाजा आसिफ

mark toner us

वाशिंगटन| अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बयान पर सीधा संदेश देते हुए कहा कि उन्हें इस दिशा में जिम्मेदार होने की जरूरत है। पाकिस्तान ने इससे पहले कहा था कि वह भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग करने से नहीं हिचकिचाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर यह बात कही।

ख्वाजा आसिफ ने इस्लामाबाद में कहा था, “उनके देश ने दिखावे के लिए परमाणु हथियार नहीं रखे हैं। यदि उनके देश की सुरक्षा खतरे में होगी तो वे भारत के खिलाफ इनका इस्तेमाल करेंगे।” टोनर ने एक सवाल के जवाब में कहा, “परमाणु संपन्न देशों पर परमाणु हथियारों और मिसाइल क्षमताओं के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह मेरा सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान प्रशासन को सीधा संदेश है।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा था कि उनका देश भी भारत में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने में सक्षम हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात पर चिंता जाहिर की है।

गौरतलब है कि बुधवार को भारत ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किए थे, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान में नवंबर में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान ने दक्षेस सम्मेलन आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending