Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रणबीर सिंह जन्म शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति करेंगे शिरकत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा का जन्म शताब्दी समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 27 नवंबर को मनाया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और रणबीर सिंह के पोते दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि समारोह में देश भर के स्वतंत्रता सेनानी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “हम हरियाणा और इसके बाहर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों को चौधरी रणबीर सिंह की उपलब्धि के बारे में बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।”

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा का जन्म 26 नवंबर 1914 को हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल आठ अलग-अलग जेलों में बिताए। आजादी के बाद संविधान सभा के वह सबसे युवा सदस्य थे। एक फरवरी, 2009 को उन्होंने अंतिम सांस ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके बेटे हैं।

दीपेंद्र ने कहा, “इस समारोह का आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जा रहा है। इसलिए इसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।” चौधरी रणबीर सिंह अपने जीवन में सात विभिन्न सदनों के सदस्य रहने वाले एकमात्र नेता थे। वे संविधान सभा, संविधान विधायी सभा, अस्थायी संसद, लोकसभा, राज्यसभा, पंजाब विधानसभा और हरियाणा विधानसभा के सदस्य थे। उनका यह अद्भुत रिकार्ड लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending