Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय इलाहाबाद दौरा आज से

Published

on

Loading

लखनऊ/इलाहाबाद, 3 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार इलाहाबाद के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इलाहाबाद में तैयारी पूरी हो गई है। इस दौरान योगी इलाहाबाद मंडल की समीक्षा भी करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाम चार बजे इलाहाबाद आने के बाद शाम 4.30 बजे से 4.45 बजे तक मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक संगम क्षेत्र घाटों का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक हरिहर गंगा आरती समिति और जिला प्रशासन की ओर से हो वाली आरती में शिरकत करेंगे।

रविवार चार जून को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मुख्यमंत्री स्थानीय निरीक्षण करेंगे। इसमें सिविल लाइंस थाना, राजापुर मलिनबस्ती में मुख्यमंत्री का दौरा हो सकता है। 10.45 बजे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्तिक केन्द्र सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री की बैठक के प्रमुख बिंदु कानून व्यवस्था और स्वच्छता होंगे। कुल 31 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें शिक्षण संस्थानों की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, शहर की सड़कों का हाल, बारिश से पहले नालों की स्थिति, नमामि गंगे योजना शामिल है।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद

Published

on

Loading

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम शुक्रवार 3 मई की तारीख को दोपहर करीब 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे। जानकारी मिली है कि संजय निरुपम को पार्टी में शामिल करवाने के लिए खुद शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना में शामिल होने वक्त संजय निरुपम सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके शिवसेना में लौटने की संभावना बढ़ गई थी। दो मई संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद संजय निरुपम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि नमस्कार, आखिरकार फैसला हो गया है। तीन मई को दोपहर तीन बजे शिवसेना में प्रवेश का कार्यक्रम है। मैं तमाम समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश करूंगा।

संजय निरुपम ने अपील की है कि उनके समर्थक मंत्रालय के समाने बाल साहेब भवन पर उपस्थित रहें। मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को मिलने पर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने उन्हें साथ में ही सस्पेंड कर दिया था।

कांग्रेस से इस वजह से नाराज थे संजय निरुपम

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Continue Reading

Trending