Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Published

on

summer day

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तीखी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में तेज धूप निकलने और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 25.7 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री, झांसी का 28़.5 डिग्री और इलाहाबाद का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending