Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हाथ का हुनर बना थारू महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जरिया

Published

on

Loading

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी के पलिया ब्लॉक के जंगलों में बसी थारू जनजाति की महिलाओं की कसीदाकारी को पंख लग गए हैं। कभी जंगलांे से जलौनी लकड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाली यहां की महिलाओं ने हाथों के हुनर को आत्मनिर्भरता का जरिया बना लिया है। इन्होंने दरी कारपेट, पावदान, फाइल कवर आदि बनाना शुरू कर दिया है। एक हजार से ज्यादा महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण देने के बाद सिलाई मशीन बांटी गई है।

वैसे तो आधुनिकता के युग में महिलाओं को पुरूषों के बराबर खड़ा किया जा रहा है। लेकिन आज भी ग्रामीण अंचल में कन्या को तिरस्कार की नजरों से देखा जाता है। चूल्हा चैका करना, बच्चे खिलाना और घर के कामकाज करना ही नारी की परिपाटी बन चुकी है।

लेकिन दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच बसी अनुसूचित जनजाति थारू की महिलाओं ने हाथों के हुनर को ही अपनी आत्मनिर्भरता का जरिया बना लिया और आज इसी के बलबूते पुरूषों के बराबर खड़ी हो गई हैं। जिसकी शुरुआत 2009 में विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से हुई, जब थारू हथकरघा घरेलू उद्योग की शुरूआत हुई। जो अपने हाथों का कमाल दिखा रही हैं।

सीडीओ नितीश कुमार की विशेष पहल पर पलिया को एनआरएलएम मंे इंसेटिव ब्लॉक भी घोषित कर दिया गया है। अब इन महिलाओं की बनाई गयी सामग्री को मार्केट में भेजा जा रहा है।

सीडीओ नितीश कुमार ने बताया कि पलिया क्षेत्र में 20 गांवों में आदिवासी जनजाति के लोग निवास करते हैं। मूलत: जंगल के अन्दर बसे इन गांवों की महिलाएं जंगलों से जलौनी लकड़ी बेचने में लगी थीं। इन महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये एक प्लान तैयार किया गया। इसमंे महिलाओं को समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया गया। बात जब उद्योग लगाने की आई तो इन समूहों को एनआरएलएम से रिवाल्विंग फंड देकर हथकरघा, सिलाई मशीन आदि के व्यवस्था की गयी। यहां अब 75 समूहों का गठन किया जा चुका है।

सीडीओ ने बताया कि रिवाल्विंग फंड से हथकरघा, हैण्डलूम, पावलूम आदि लगवाए गए हैं। घरों में काम से फुर्सत पाते ही महिलायें जूट के बैग, दरी कारपेट, टाट पट्टी, योगा कारपेट आदि बना रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन महीने मंे ही थारू महिलाएं हुनर सीखकर कई सामग्री बनाने लगी हैं। अब इसको मार्केट दिया जा रहा है। जिससे जो सामग्री बना रही है वह लोगों तक पहुंचे और इसका फायदा महिलाओं को मिले।

उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सीडीओ की पहल पर सालांे से बन्द इस प्रशिक्षण केन्द्र की मरम्मत कराकर इसे खुलवा दिया गया और यहां हथकरघा, सिलाई मशीनें आदि की व्यवस्था कर प्रशिक्षण शुरू कराया गया गया है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending