Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस समर्थक विद्रोहियों पर हमले का आरोप लगाया

Published

on

Loading

कीव| यूक्रेन की सेना ने रविवार को रूस समर्थक विद्रोहियों पर हमले का आरोप लगाया। यूक्रेनी सेना कहा कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने मिसाइल लांचर सहित भारी हथियारों से इसकी चौकियों बमबारी की है, जो कि पिछली फरवरी को हुए मिंस्क शांति समझौते के अंतर्गत निषिद्ध है। स्पेन की समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, विद्रोहियों ने बड़े मिसाइल लांचरों, भारी तोपों और 100 मिलीमीेटर की क्षमता वाले मोर्टारों का प्रयोग किया, जो कि सुरभा बलों के विभाजन संबधी समझौते के अनुसार हटा दिए जाने चाहिए।

ये हमले विद्रोहियों के मुख्य गढ़ दोनेत्स्क क्षेत्र सहित अवदिवका और शिरोकिनों में हुए। ये दोनों क्षेत्र अजोव सागर के पास यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मरिउपोल शहर के पास हैं।

इसके अतरिक्त, लुगान्स्क क्षेत्र के पड़ोस के इलाकों में ग्रेड मिसाइल लांचर से यूक्रेनी सरकारी के ठिकानों पर हमले किए गए। हमलों में तीन सैनिक और दो नागरिक घायल हो गए, जिनमें से एक सैनिक की हालत बहुत गंभीर है।

बलों के विभाजन रेखा पर, खासतौर से दोनेत्स्क हवाई अड्डे और शिरोकिनो शहर के आसपास के इलाकों में दोनों पक्षों की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण हाल के दिनों में तनाव बढ़ा है।

पिछले सोमवार को यूक्रेन,रूस,फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री युद्ध क्षेत्र से टैंक, बंख्तरबंद वाहन, मोर्टार और 100 मिलीमीटर क्षमता वाले भारी हथियार हटाने पर सहमत हुए थे।

भारी हथियार हटाना, बेलारुस की राजधानी मिंस्क में हुई वार्ता के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको, रूसी राष्ट्रपति ब्लादमिर पुतिन, जर्मन चांसलर एंजेलिा मर्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रैंक्वा होलांद के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का हिस्सा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending