Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोदी सोशल मीडिया पर महिलाओं को धमकाने वालों से दूर रहें : केजरीवाल

Published

on

दिल्ली, मोदी, सोशल मीडिया, अरविंद केजरीवाल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Loading

 

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर उन लोगों से दूर रहने (अनफालो) की सलाह दी जो महिलाओं को धमकाते हैं, अपशब्द कहते हैं।दिल्ली, मोदी, सोशल मीडिया, अरविंद केजरीवाल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

केजरीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक ट्वीट में कहा, “सभी को महिला दिवस की बधाई। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि महिलाओं को धमकाने और उनसे अपशब्द कहने वालों को अनफालो करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।”

इससे पहले, मोदी ने महिला दिवस पर अपने संदेश में महिलाओं के अदम्य जज्बे, दृढ़ता और समर्पण को सलाम किया था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending