Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तीसरे दिन लगातार ब्रज में लठमार होली की धूम

Published

on

ब्रज मंडल के वातावरण, ब्रज में लठमार होली की धूम, नन्दगाँव में खेली जाने वाली लठमार होली

Loading

मथुरा। ब्रज मंडल के वातावरण में अभी से अबीर और गुलाल चारों ओर उड़ रहा है।  पूरा नन्दगाँव “आज बिरज में होली है रसिया” के गीतों से गूंज रहा है। महीने भर पहले से चल रही तैयारियां नन्दगाँव में खेली जाने वाली लठमार होली की सोमवार को बरसाने की लठमार होली के दिन पूरी हो गई थीं।

ब्रज मंडल के वातावरण, ब्रज में लठमार होली की धूम, नन्दगाँव में खेली जाने वाली लठमार होली

लठमार होली

आज मंगलवार को बरसाने के ग्वाल-बाल रंगबिरंगे कपड़े पहनकर अपने सिर पर पगड़ी बांधे और हाथों में ढाल लिए नन्दगाँव रवाना हो गए हैं।  ढाल इसलिए ली है, नन्दगाँव की हुरियारिनों के लठ की मार से खुद को जो बचाना है। यह हुरियारे सबसे पहले नन्द भवन पहुचे यहां पहुच कर विधिवत पूजा अर्चना कर इन्होंने अपने सर पर पग बांधकर हाथों में ढाल संभाल लीं।

द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट

उधर, नन्दगाँव की हुरियारने जो की राधिका का स्वरुप मानी जाती है वह भी सोलह श्रृंगार कर अपने ग्वाल-बालों की बाट जोह चुकी हैं। उन्होंने भी घरों से पुरानी लाठियां निकालकर उन्हें सरसों के तेल से चमका लिया है। यह नन्दगाँव की भाभियाँ भी अपनी लाठियों को पिछले माह से ही तेल पिला रही है।

बरसाना से सज आये हुरियारे, नन्दगाँव की हुरियारनो ने बजाये लट्ठ

यह तैयारी ग्वालों के छेड़छाड़ करने पर उन्हें सबक सिखाने के लिए है। दरअसल होली का पर्व हँसी ठिठोली और छेड़खानी से भरा जो होता है। द्वापर युग यानी कृष्ण काल से चली आ रही सदियां पुरानी इस परम्परा का निर्वहन आज भी यहां ब्रज क्षेत्र में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हुरियारनो ने नन्दगाँव के हुरियारों पर लट्ठ चलाकर मनाई होली

कल बुधवार को यही क्रम मथुरा में दोहराया जाएगा, जब नन्दगाँव,वृन्दावन,गोकुल, बरसाने आदी समूचे जनपद के देवर यानि ग्वाल ढाल लेकर जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचेंगे और मथुरा की गोपियां लठमार कर उनका स्वागत करेंगी।

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending