Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे अन्ना

Published

on

Loading

रालेगण सिद्धि। समाजसेवी अन्ना हजारे का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रति गंभीर नहीं नजर आते। उन्होंने यह भी कहा कि वह केंद्र सरकार के खिलाफ नए आंदोलन के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह अकेले ही काफी हैं, और उन्हें आंदोलन के लिए किसी टीम की ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि जनता उनके साथ है।

अन्ना ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हम साथ देंगे, लेकिन आज आठ महीने हो गए हैं, कहां है वह लड़ाई…?” उन्होंने कहा कि हमने पहले सोचा था कि नई सरकार को समय देना चाहिए, और इस वक्त आंदोलन करना ठीक नहीं, लेकिन वादे पूरे नहीं हो रहे हैं, इसलिए हम फिर से आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।” लोकपाल को लेकर अन्ना हजारे ने कहा कि कानून के मुताबिक 365 दिन के भीतर लोकपाल नियुक्त हो जाना चाहिए, लेकिन 365 दिन पूरे होने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई… अगर अभी एक लोकपाल पर भी अमल हो जाता, तो भ्रष्टाचार 50 फीसदी खत्म हो जाता।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending