Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी राज में लोकतंत्र के दुर्दिन : राहुल गांधी

Published

on

राहुल गांधी

Loading

राहुल गांधी

Rahul-Modi

नई दिल्ली | नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से आसक्त और असहमत लोगों को चुप कर देने की इच्छा रखने वाली बताते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वर्तमान शासन में लोकतंत्र अपने सबसे बुरे वक्तों में से गुजर रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि टीवी चैनलों को दंडित किया जा रहा है।

कांग्रेस अपाध्यक्ष ने कहा, “मोदी सरकार सत्तामद से ग्रस्त है। यह सभी असहमत लोगों को चुप कर देना चाहती है। सवाल पूछने पर राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ लेकर सिविल सोसाइटी को धमकाया जा रहा है। टेलीविजन चैनलों को दंडित किया जा रहा है और उन्हें बंद करने के लिए कहा जा रहा है।”

सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी ने की। उन्होंने कहा, “सरकार से जवाब तलब करने पर विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “वर्तमान शासन में लोकतंत्र अंधकारमय दिनों से गुजर रहा है। राज्य सत्ता का दुरुपयोग करते हुए इस सरकार के सभी प्रयास हमारी मौलिक स्वतंत्रता को दबाने के लिए हो रहे हैं। इस तरह के खतरनाक इरादों को विफल करने के लिए हमारा संकल्प सिर्फ मजबूत होगा।”

आगामी संसदीय सत्र में मोदी सरकार को बेनकाब करने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सवाल पूछने पर यह सरकार अत्याधिक असहज हो जाती है, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं होते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि बेरोकटोक दलितों का उत्पीड़न हो रहा है और जनजातियों के अधिकारों को कुचला जाना जारी है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending