Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई

Published

on

मोदी ने की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभारंभ पर राजपथ पर रिकॉर्ड तोड़ 37,000 हजार योगार्थियों के साथ एक योग कार्यक्रम की अगुवाई की। मोदी ने राजपथ पर अपने भाषण में 21 जून को मानव मन को शांति और सौहार्द्र का प्रशिक्षण देने के युग की शुरुआत बताया।

मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभारंभ के प्रतीक एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को लचीला बनाने का कसरत है, बल्कि यह आंतरिक विकास का मार्ग भी है। राजपथ पर पूरी बांह के ढीले-ढाले सफेद कुर्ते और तिरंगे वाले स्टॉल में योग करते दिखे मोदी ने कहा, “यह शांति और सौहार्द्र के लिए मानव मन को प्रशिक्षण देने के नए युग का प्रतीक है।”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधिकारिक कार्यक्रमों में देशभर से 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। योग दिवस पर भारतीय मिशनों और योग केंद्रों द्वारा 192 देशों में भी योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजपथ पर योग कार्यक्रम में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा, नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय, अफगानिस्तान के राजदूत शैदा मोहम्मद अब्दाली, असंख्य विदेशी राजनयिक और भारत में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने विभिन्न योग किए।

योग कार्यक्रम में उपस्थित नामचीन हस्तियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली की पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी किरण बेदी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। मोदी ने राजपथ पर उमड़े जनसैलाब के बारे में कहा, “क्या किसी ने कभी सोचा था कि राजपथ योगपथ बन सकता है?” मोदी ने रविवार को ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ में दर्ज सभी 35 आसन किए। राजपथ पर आयोजित डेढ़ घंटे के योग कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के आगमन के साथ करीब 6.45 बजे हुई। यह आठ बजे संपन्न हुआ। इसके कुछ मिनट बाद ही बारिश की फुहारों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भिगो दिया।

मुस्लिम योगार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विवेक विहार स्थित सरकारी स्कूल के छात्र मोहम्मद असीम(11) ने कहा कि उसे योग करके मजा आया। वहीं, अमेरिका के राजनयिक ने कहा कि उन्हें योग सत्र ‘बढ़िया’ लगा और वह इसमें शामिल होकर खुश हैं। बुर्किना फासो के राजनयिक इदरिस रउआ औएद्राओगो पिछले 27 वर्षों से योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुशी हुई।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending