Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी चेन्नई पहुंचे  वहीं राष्ट्रपति का विमान दिल्ली वापस लौटा

Published

on

Loading

मोदी चेन्नई पहुंचे  वहीं राष्ट्रपति का विमान दिल्ली वापस लौटा

चेन्नई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं।

मोदी राजाजी हॉल में जयललिता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे, जहां सभी लोग एआईएडीएमके नेता को श्रद्धांजलि देंगे।

राष्ट्रपति का विमान दिल्ली वापस लौटा

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चेन्नई ले जा रहे भारतीय वायुसेना के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने कहा, “एक तकनीकी खराबी के कारण विमान लौट आया है। यह शीघ्र उड़ान भरेगा।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending