Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जयललिता को अंतिम विदाई देने चेन्नई जाएंगे मोदी

Published

on

Loading

जयललिता को अंतिम विदाई देने चेन्नई जाएंगे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने मंगलवार को चेन्नई जाएंगे। जयललिता का सोमवार रात को निधन हो गया था।

मोदी सुबह 9.30 बजे चेन्नई के लिए रवाना होंगे। वह सीधे राजाजी सभागार जाएंगे और जयललिता को श्रद्धांजलि देंगे।

मोदी ने इससे पहले जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, “जयललिता के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके निधन से देश की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है।”

जयललिता के अंतिम संस्कार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री पी.राधाकृष्णन केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जयललिता एक प्रतिष्ठित नेता थीं : स्टालिन

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के नेता एम.के.स्टालिन ने जे.जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक प्रतिष्ठित और साहसी नेता बताया। स्टालि ने ट्वीट कर कहा, “हमारी मुख्यमंत्री जयललिता के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। इस दुखी की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैं।

स्टालिन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “वह एक प्रतिष्ठित और साहसी नेता थीं। यह तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

मायावती सहित नीतीश, लालू ने भी शोक प्रकट किया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया।

नीतीश कुमार ने दुखद बताते हुए कहा, “तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित।”

लालू ने ट्वीट कर कहा, “देश को उनके जैसे गरीबों के हक के लिए लड़ने वाली मजबूत नेता की कमी खलेगी। ‘अम्मा’ एक लोकप्रिय, निर्भीक और मजबूत नेता थीं।”

केजरीवाल भी जयललिता को श्रद्घांजलि देने चेन्नई जाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु की दिवंगत नेता जे. जयललिता को श्रद्घांजलि देने के लिए मंगलवार को चेन्नई जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह कहा।

केजरीवाल अपराह्न् करीब 12.30 बजे चेन्नई पहुंचेंगे और दिवगंत एआईएडीएमके नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राजाजी हॉल पहुचेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

तमिल फिल्म उद्योग की हस्तियों ने अभिनेत्री से नेता बनी जे.जयललिता के निधन पर गहरा शोक जताया

मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें बहादुर बेटी के रूप में याद किया।

रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा, “न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे भारत ने एक बहादुर बेटी को खो दिया है। उनकी अत्मा को शांति मिले।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending