Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मेट्रो स्टेशन पर ब्रांडेड बर्गर में प्लास्टिक, गले में घाव के बाद ग्राहक अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक प्रसिद्ध अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग से बर्गर खरीदकर खाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। बर्गर में प्लास्टिक का एक टुकड़ा था। इससे उस व्यक्ति के गले में घाव हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत मिल गई।

पुलिस ने बताया कि विष्णु गार्डन में रहने वाले राकेश 13 मई की सुबह मेट्रो से सुभाष नगर से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन आए थे। वहां भूख लगने पर उन्होंने बर्गर आउटलेट से बर्गर खरीदकर खाया। आरोप है कि बर्गर खाते हुए उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी नुकीली चीज से उनके गले के अंदर कुछ कट गया। उन्होंने बर्गर खाना बंद कर दिया। उनके दांतों में भी कुछ चीज फंसी थी। उनके पेट में दर्द शुरू हो गया।

इसकी उन्होंने आउटलेट मैनेजर को शिकायत कि उनके दिए बर्गर में कुछ गलत चीज थी। इससे उन्हें नुकसान पहुंचा है लेकिन मैनेजर ने गलती मानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया। मौके पर आई पुलिस ने उनका लेडी हार्डिंग अस्पताल में ले जाकर मेडिकल कराया। वहां उनके गले में इन्जरी मिली। फोरेंसिक टीम को भी बर्गर में मिले प्लास्टिक जैसे ऑब्जेक्ट का सैंपल दिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

Continue Reading

नेशनल

सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है।
दरअसल, ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी और सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। इसमें आप के नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं। ईडी ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को करार दिया है।

 

Continue Reading

Trending