Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम जन्मदिन : कंबल वितरण में मची भगदड़, महिला की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ /बदायूं| उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर हो रहे जलसे के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएगी। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम के बर्थडे के मौके पर बदायूं में कंबल बांटा जा रहा था। इस दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का सरवती देवी (55) है। वह गदरपुरा गांव की रहने वाली थी।

वह कार्यक्रम में वह अपनी सहेली लीलावती के साथ आई थी। जिस समय भगदड़ मची उस दौरान वह आगे कुर्सी पर बैठी थी। भगदड़ में अचानक कई लोग उसके ऊपर चढ़ गए, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।  कार्यक्रम में बदायूं से सपा सांसद और मुलायम के भतीजे धर्मेद्र यादव कंबल बांट रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बदायूं के बिछौली के मदनलाल इंटर कलेज में गरीबों को कंबल बांटने का कार्यक्रम रखा गया था। सूत्रों की माने तो कंबल खुद सपा सांसद धर्मेद्र यादव बांट रहे थे। वह कंबल बांटकर चले गए थे। इसके बाद भी काफी संख्या में लोग रह गए थे, जिन्हें कंबल नहीं मिला था। इसलिए दोबारा कंबल मंगाए गए। जैसे ही कंबल आए, अचानक भगदड़ मच गई।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending