Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिला ने संजय गांधी की बेटी होने का किया दावा, ‘इंदु सरकार’ के खिलाफ कोर्ट में लगाई गुहार

Published

on

संजय गांधी, इंदु सरकार, प्रिया सिंह पॉल, अदालत

Loading

एक महिला ने खुद को संजय गांधी की संतान होने का दावा करते हुए फिल्म “इंदु सरकार” पर रोक लगाने की मांग की है। प्रिया सिंह पॉल नाम की महिला ने दिल्ली की तीस हजार अदालत में दायर याचिका में कहा है कि उसे गोद लिए जाने के दस्तावेज “फर्जी” हैं। साथ ही फिल्म में तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने की वजह से उसे अपनी “चुप्पी” तोड़नी पड़ी है।

पॉल का दावा है कि फिल्म में संजय गांधी और उनकी मां इंदिरा गांधी को गलत तरीके से दिखाया गया है। अपनी उम्र 48 साल बताने वाली पॉल के मुताबिक फिल्म को प्रमाण पत्र देने के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

संजय गांधी की 1980 में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। संजय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र थे। उनकी आकस्मिक मौत के पहले संजय को इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी माना जाता था। संजय की मौत के बाद उनके बड़े भाई राजीव गांधी राजनीति में सक्रिय हुए।

पॉल ने मीडिया को बताया कि फिल्म निर्माताओं के अनुसार फिल्म में 30 प्रतिशत तथ्य हैं और 70 प्रतिशत कल्पना। ये कथित 30 प्रतिशत तथ्य कल्पना को जन्म देते हैं जिससे लोगों के दिमाग में एक खास राय बनेगी। पॉल ने कहा कि वो मीडिया के सुर्खियों में आने के लिए ये सब नहीं कर रही हैं।

पॉल के अनुसार वो अपने “पिता” की छवि खराब किए जाने के विरोध में सामने आई हैं। खुद को संजय गांधी का दोस्त बताने वाले गोस्वामी सुशीलजी महाराज ने नामक व्यक्ति ने अदालत में हलफनामा देकर दावा किया है कि संजय गांधी की शादी से पहले एक “लड़की” थी और उसे इस बात की जानकारी थी। पॉल के अनुसार उन्हें बड़े होने पर अपने बॉयलॉजिकल पिता के बारे में पता चला था।

14 दिसंबर 1946 को फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र के रूप में जन्मे संजय का 23 जून 1980 को महज 33 साल की उम्र में देहांत हो गया था। संजय ने पूर्व मॉडल मेनका गांधी से शादी की थी। संजय और मेनका का एक ही बेटा वरुण गांधी है।

मेनका इस समय नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं, वरुण गांधी लोकसभा से एमपी हैं। बता दें कि इंदु पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निक नेम नाम था। उनके पिता जवाहरलाल नेहरू और परिवार के अन्य करीबी लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते थे।

 

प्रादेशिक

सीएम सुक्खू के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कंगना को कोई बिना मेकअप देख ले तो दूसरी बार नहीं देखेगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत के चेहरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद उनका काफी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अपने कार्यक्रमों में मेकअप करके आती है। मेकअप वाली टीम भी हमेशा उनके साथ रहती है। मेकअप को देख ही लोगों की भीड़ उन्हें देखने आती है। अगर सुबह के समय कोई व्यक्ति कंगना को बिना मेकअप देख लें तो दूसरी बार नहीं देखेगा।

उधर कंगना ने भी नेगी केइस बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्मों में बिना मेकअप के भी रोल निभाए हैं। आज अगर वह अच्छे कपड़े पहनकर और पाउडर-लिपस्टिक लगाकर जनता से मिलना चाहती हैं तो उसमें भी यह आपत्ति जताते हैं। कंगना ने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि शक्ल से उनको क्या परेशानी हो गई। क्या इनके खूबसूरत चेहरों पर वोट दिए हैं। सुक्खू जी को लगता है उनकी खूबसूरत शक्ल पर वोट मिले हैं।

कंगना ने आगे कहा कि राजनीति में एक भाव है और यह भाव किसी में भी आ सकता है। किसी का चेहरा कैसा है या आपकी उम्र और लिंग क्या है यह देश इस सबसे बाहर निकलकर काफी आगे जाना चाहता है। ये देश की बहनों को काली-पीली और उनकी शक्ल को लेकर बातें करते हैं। उन्हें मेरी शक्ल से क्या लेना-देना। मेरी शक्ल चाहे जैसी भी हो जब तक मैं बुजुर्गों भाइयों, माता-बहनों और बच्चों की सेवा में तत्पर हूं तो मेरी शक्ल से तुम्हें क्या लेना-देना। आपको बता दें कि कंगना अलग-अलग इलाकों में जाकर वहां की वेशभूषा पहन रही हैं।

Continue Reading

Trending