Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हीरो देवानंद के सफेद शर्ट और काले कोट पर अदालत ने लगाई थी पाबंदी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Published

on

Loading

फ़िल्म अभिनेता देवानंद से कौन नहीं परिचित है। बॉलीवुड में यह एक ऐसा नाम है जिससे सभी वाकिफ हैं। देवानंद के बॉलीवुड में काफी किस्से मशहूर है। आइये आज आपको हम देवानंद का एक काफी दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं। यकीन मानिए, आप देवानंद के बारे में यह बात बिल्कुल नहीं जानते होंगे। देवानंद का असली नाम धर्मदेव किशोरी मल आनंद था। देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था।

साभार – INTERNET

देव आनंद अपने काले कोट की वजह से बहुत सुर्खियों में रहे। देव आनंद मशहूर तो अपने बोलने के अंदाज से हुए थे लेकिन अक्सर लोगों को अपने कपड़ो के लिए परेशान होते देखा होगा लेकिन देव बाबू जो पहन लेते थे वो उस दौर का स्टाइल बन जाता था।

साभार – INTERNET

1958 में आई फिल्म “कालापानी” के लिए उन्हें बेहतरीन एक्टर के ताज से नवाजा गया। इस फिल्म में उन्होंने सफेद शर्ट और काला कोट पहना हुआ था। जिसमें  वह बहुत ज्यादा आकर्षक और हैंडसम लग रहे थे। जिस वजह से लड़कियां उन्हें देखकर पागल हो जाती थी।

साभार – INTERNET

दरअसल, जब भी वह गली से गुजरते थे तो लड़कियां उन्हें देखने के लिए बालकनी और छत पर बाहर आती थी। उनमें से बहुत सारी लड़कियां तो छत से कूद भी जाया करती थी। धीरे-धीरे यह मामला इतना ज्यादा बढ़ा गया कि बात अदालत तक पहुंच गई इसी वजह से अदालत ने उनको सफेद शर्ट और काला कोट पहनने से प्रतिबंध कर दिया था।

साभार – INTERNET

देवानंद की कुछ सुपरहिट फिल्में गाइड, जॉनी मेरा नाम, ज्वैलथीफ आदि है। इन सब फिल्मों में देवानंद ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया था। लेकिन साल 2011 को वाशिंगटन में देवानंद साहब की अचानक से हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending