Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

महिला तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए भारत पुरस्कृत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ ने महिला तीरंदाजों को प्रोत्साहित करने को लेकर भारतीय तीरंदाजी संघ के प्रयासों की सराहना की है और उसे इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहने के लिए पुरस्कृत भी किया है। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के महासचिव अनिल कामिनेनी ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। अनिल ने बताया कि कोपनहेगेन में इसी महीने समाप्त हुए विश्व तीरंदाजी महासंघ की कांग्रेस में भारत के प्रयासों को सराहा गया।

अनिल ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ कांग्रेस ने महिला तीरंदाजों को प्रोत्साहित करने की दिशा में हमारे प्रयासों से खुश होकर भारत को पुरस्कृत किया है और उसके प्रयासों को जमकर सराहा। दूरदर्शन भारत में आयोजित होने वाले तीरंदाजी के आयोजनों का सीधा प्रसारण करता है और इससे अंतर्राष्ट्रीय महासंघ काफी खुश है। हम इस सहयोग के लिए दूरदर्शन का धन्यवाद करते हैं।”

अनिल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी महासंघ ने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की कि भारत में हर साल कम से कम चार नेशनल रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन होता है, जिससे कि जमीनी स्तर पर तीरंदाजी को बढ़ावा मिलता है।

कोपनहेगेन में ही आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम स्पर्धा और पुरुष कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता। भारत ने किसी विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार दो पदक जीते हैं।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending