Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महिला के प्राइवेट पार्ट में गोली मारने वाले शख्स को 10 साल की सजा

Published

on

प्राइवेट पार्ट, महिला, सेक्स फैंटेसी, स्टॉकपोर्ट, ब्रिटेन

Loading

स्‍टॉकपोर्ट। ब्रिटेन के स्टॉकपोर्ट में 30 जनवरी को एक ऐसी खबर सुनने में आई थी, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया था।

स्टॉकपोर्ट के एक शख्स ने सेक्स फैंटेसी के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में गोली चला दी थी और खुद वहाँ से फरार हो गया था।

महिला की जान बच गई थी, लेकिन घटना के बाद उसकी जिंदगी पर इतना गहरा असर रह गया था जिसका दर्द वह अभी तक झेल रही है क्‍योंकि इसके बाद महिला की कई सर्जरी करनी पड़ी थी। उसके पेट के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

महिला ने तब डेविड को बुरा आदमी बताया था। घटना के बाद डेविड ने होटल के रिसेप्शन पर कॉल करके बताया था कि उसे अर्जेंट मेडिकल असिस्टेंस चाहिए, लेकिन इसके बाद वह पीड़िता को नेकेड और खून में सना छोड़कर ही चला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ढूंढ़ निकाला था।

आरोपित डेविड को फिलहाल पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना का असर महिला की जिंदगी पर हमेशा रहेगा। इंस्पेक्टर रॉजर एडवर्ड्स ने कहा कि उन्होंने अब तक जितने मामले देखे हैं उनमें यह बेहद संगीन था।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending