Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महामना अब भारतरत्न, गायत्री परिवार में खुशी

Published

on

Loading

हरिद्वार| गायत्री परिवार के जनक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रथम गुरु महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी 153वीं जयंती से एक दिन पूर्व भारतरत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा का गायत्री परिवार ने स्वागत किया है। गायत्री पीठ (शांतिकुंज) की विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीराम शर्मा आचार्य जब 12 वर्ष के थे, उसी समय महामना ने उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा दी थी और कहा था कि गायत्री ब्राह्मण की कामधेनु है। उसे प्रसन्न कर सब कुछ पाया जा सकता है।

गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने पं. मालवीय का चयन देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ के लिए किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक कार्यक्रम में उन्होंने महामना के जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान शिक्षाविद् पंडित मालवीय ने शिक्षा एवं संस्कृति के लिए जो कार्य किए, इतिहास उन्हें सदा याद रखेगा।

उन्होंने कहा, “महामना महामानव थे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अंग्रेजों का डटकर सामना किया। भारतीय संस्कृति के रक्षक के रूप में मालवीय जी ने अंतिम समय तक कार्य किए।” डॉ. पण्ड्या देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता प्रकट की और अटल के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने संपूर्ण गायत्री परिवार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

नेशनल

सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है।
दरअसल, ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी और सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। इसमें आप के नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं। ईडी ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को करार दिया है।

 

Continue Reading

Trending