Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शुरु हुआ कवि सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर के प्रसिद्ध कवि हुए शामिल

Published

on

कवि सम्मेलन

Loading

कविसम्मेलन समिति का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन आज जयराम आश्रम में शुरू हुआ। इस अधिवेशन में दिल्ली, हरियाणा,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत पूरे भारत से लगभग 100 कवि-कवयित्री सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वरिष्ठ साहित्यकार वेद प्रताप वैदिक ने कहा,” कवि युगद्रष्टा होता है और समाज का आइना भी। अगर आइना साफ़ होगा, तो वह समाज का असली चित्र दिखा सकेगा और फिर चित्र को खूबसूरत रंगों से भर भी सकेगा। आज कवियों पर देश समाज और संसार को सकारात्मक दिशा देने का दायित्व और अधिक बढ़ गया है।”

रासबिहारी गौड़ के संचालन में शुरू हुए उद्घाटन सत्र में पहले दिवंगत कवियों को श्रद्धांजलि दी गर्ई। सत्र के अध्यक्ष व जयराम आश्रम के मुखिया ब्रह्मचारी ,समिति के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. अशोक चक्रधर, डॉ हरिओम पवार, डॉ कुँवर बेचैन साहित अन्य कवियों ने दिवंगत कवियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

संस्था अध्यक्ष अरुण जेमिनी व अन्य पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। सचिव रमेश मुस्कान ने समिति के उद्देश्यों और कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। ब्रह्मचारी जी ने समिति को बताया कि हर वर्ष जयराम आश्रम में ही आप अपना अधिवेशन निश्चित होकर करें। वही दूसरे सत्र में डॉ. प्रवीण शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अशोक चक्रधर ने ‘कविता के इर्दगिर्द’ विषय पर प्रभावपूर्ण सम्बोधन किया। उन्होंने कविता के भाव और अभिव्यक्ति को प्रभावित करने वाले तत्वों और वातावरण पर वास्तविकता के अलोक में महत्वपूर्ण बातें भी बताई। इस दौरान चक्रधर ने उपस्थित युवा सहित्यकारों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

चिराग जैन के संचालन में हुए तीसरे सत्र में कविसम्मेलन और डिजिटल मिडिया पर खुल कर चर्चा हुई। अरुण जेमिनी और सौरभ सुमन ने अपने विचार रखे, साथ ही खुले सत्र में एक दूसरे के विचारों पर चर्चा की।

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending