Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भोपाल में खुद के लिए वोट नहीं डाल सके दिग्विजय सिंह, चौंका देने वाली वजह आई सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान 7 राज्यों की 59 सीटों पर जारी है। इस बीच रविवार को भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी अपना वोट डाला।

लेकिन उनके खिलाफ इस सीट से लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस दिग्विजय सिंह यहां खुद के लिए ही वोट नहीं डाल सके। दरअसल, दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल लोकसभा की वोटर लिस्ट में नहीं है।

मतदाता सूची में उनका नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उनके पैतृक कस्बे राघौगढ़ में पंजीबद्ध है। इसी वजह से वह खुद के लिए भोपाल लोकसभा सीट से वोट नहीं डाल पाए। आपको बता दें कि भारत के सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में भोपाल लोकसभा सीट भी शामिल है।

नेशनल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली में शराब नीति घोटाले से उपजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। केजरीवाल पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हर लोकतंत्र में जरूरी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के समय उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है।

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कहा कि जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और जिस समय लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया, जब आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इससे साफ है कि एजेंसी बिना किसी कारण के जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही हैं। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।

तिहाड़ जेल जाने के बाद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जेल प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है, जबकि वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं।

 

Continue Reading

Trending