Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मशहूर न्यूज एंकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कई दिनों से मिल रही थी धमकी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। काबुल में पूर्व महिला पत्रकार मीना मंगल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्हें कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। धमकी का जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीना मंगल अफगान संसद के लिए के लिए काम करती थीं। वो यहां सांस्कृतिक सलाहकार थीं। इसके पहले वो अफगानिस्तान के कई बड़े न्यूज़ चैनल में शो होस्ट करती थीं।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि मीना मंगल की काबुल में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मीना की हत्या किसने की है यह अभी पता नहीं चल सका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मीना की हत्या में किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है।

वहीं, मीना मंगल की मां ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके मीना की हत्या के पीछे कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि मीना को किडनैप किया गया था फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि मीना अफगानिस्तान के टोलो टीवी, शमशाद टीवी में बतौर एंकर काम कर चुकी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending