Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भूमि विधेयक पर कोई समझौता नहीं : सोनिया

Published

on

भोपाल,कांग्रेस-अध्यक्ष,सोनिया-गांधी,संप्रग,विधेयक,मोदी-सरकार,भूमि-विधेयक,राजग,भाजपा

Loading

भोपाल | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा पारित किए गए भूमि विधेयक पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए विधेयक को ‘किसान विरोधी’ करार दिया। बेमौसम बारिश के कारण देश के कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों से मिलने के लिए मध्यप्रदेश दौरे पर आईं सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी उस विधेयक पर अटल है जिसे 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने पारित किया था।

सोनिया ने कहा, “आप जानते हैं कि भूमि विधेयक पर क्या हो रहा है। हम इस पर समझौता नहीं करेंगे। नया विधेयक किसान विरोधी है। हम उस विधेयक पर अटल हैं जिसे कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने पारित किया था।” उन्होंने कहा कि 2013 के भूमि विधेयक का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया था। सोनिया गांधी ने कहा, “आप मुझे बताइये इस विधेयक में क्या कमी है। नया विधेयक किसानों के हित में नहीं है। यह कॉरपोरेट क्षेत्र को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।” भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने नए भूमि विधेयक को नौ संशोधनों के साथ लोकसभा में पारित करा लिया है। लेकिन मोदी सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है इसीलिए सरकार ने इसे उच्च सदन में अभी पेश नहीं किया है।

कांग्रेस के अलावा विपक्ष की कई अन्य पार्टियों ने इस विवादास्पद विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दोबारा से भूमि अधिग्रहण लागू करने पर अपनी सहमति दे दी है। पूर्व में जारी किए गए अध्यादेश की अवधि पांच अप्रैल को समाप्त हो रही है। सोनिया ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसानों के अधिकारों लिए लड़ाई लड़ रही है और इसे जारी भी रखेगी।

नेशनल

कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बागलकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। मोदी का विजन क्लियर है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए दिन रात काम करना पड़ता है। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप थ्री इकॉनोमी बने।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाएं। हम भारत को स्किल सेंटर बनाएंगे। ये संकल्प वैकेशन गुजारने वाले पूरा नहीं कर सकते, मौज मस्ती में जिंदगी गुजारने वाले ये काम पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए तो विजन चाहिए और विजन के लिए जिंदगी चाहिए खपाने के लिए। जब विजन के लिए जीवन खपाते हैं और जब एक लक्ष्य को लेकर 24×7 दिन रात काम करते हैं तब जाकर के संकल्प सिद्ध होते हैं इसलिए मोदी का विजन भी क्लियर हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस का एक मात्र काम सरकार में रहते हुए देश को लूटना है, उसे क्या आप इतने बड़े देश की जिम्मेदारी दे सकते हैं? पीएम मोदी ने जनसभा से पूरा कि जिस कांग्रेस का इतिहास देश को लूटने का रहा है क्या ऐसी कांग्रेस के हाथ में अब हम इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या? कांग्रेस ने 60 साल के अपने शासन में जो उनकी पहचान बनी है वो उनके पापों के कारण बनी है। कांग्रेस पार्टी ने यहां कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना दिया है।

पीएम ने कहा कि इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया। हालत ये हो गई है कि विधायकों मिलने वाली विधायक निधि का पैसा तक समय से नहीं मिल पा रहा है। यहां के सरकारी कर्मचारी मैं आपको अंदर की बात बताता हूं क्योंकि भारत सरकार के पास इनकी अंदरूनी जानकारियां होती हैं। मैं आपको चेतावनी और चौकाना चाहता हूं कि वो दिन दूर नहीं है जब कर्नाटक सरकार यहां के सरकारी मुलाजिमों को पैमेंट तक नहीं दे पाएगी। आपके बच्चे भूखे मर जाएं, ऐसे स्थिति ये लोग पैदा करके रखेंगे।

Continue Reading

Trending