खेल-कूद
भारतीय महिलाओं को खेलों में जाने के लिए प्रेरित नहीं किया जाता : सायना
राधिका भिरानी
नई दिल्ली। ग्रैंड स्लैम विंबलडन में सानिया मिर्जा की हालिया सफलता इस बात का प्रतीक है कि भारतीय महिलाएं क्या-क्या हासिल कर सकती हैं लेकिन बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल का मानना है कि अधिकांश महिलाओं को देश में खेलों के क्षेत्र में जाने को लेकर बढ़ावा नहीं मिलता।
बीते समय में सानिया, दीपिका पाल्लीकल (स्क्वॉश), सायना, ज्वाला गुट्टा व अश्विनी पोनप्पा (सभी बैडमिंटन) ने अपनी शानदार उपलब्धियों के जरिए खेलों के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना हालांकि स्वीकार करती हैं कि वैश्विक स्तर पर भारतीय महिलाओं की सफलता के बावजूद देश में लड़कियों को खेलों के क्षेत्र में जाने देने को लेकर उत्साह में कमी है। एक कार्यक्रम के दौरान सायना ने कहा, “बदलाव आ रहा है और लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन खेलों के मामले में लड़कियों को अभी काफी लम्बा रास्ता तय करना है क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र में आगे आने के लिए खुलकर बढ़ावा नहीं मिलता।”
सायना मानती हैं कि महिलाओं की शिक्षा को लेकर समाज के हर वर्ग में जागरुकता आई है लेकिन जहां तक खेलों की बात है तो पेशेवर स्तर पर लड़कियों को आगे लाने को लेकर उत्साह में कमी है। सायना ने कहा, “इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि खेल लड़कियों के लिए पेशा नहीं हो सकता और पढ़ाई के दौरान खेलों के साथ आगे बढ़ने से पढ़ाई पर प्रभाव पड़ता है। मेरा अनुभव है कि मैं अपने जीवन में कई ऐसी लड़कियों से मिली हूं, जो खेल और पढ़ाई में बराबर इच्छुक रही हैं लेकिन उचित मार्गदर्शन के बिना वे खासकर खेलों के क्षेत्र मे कुछ नहीं कर पातीं।”
“द्वितीय और तृतीय दर्जे के शहरों में खासकर लोगों की सोच लड़कियों को पेशेवर बनाने की ओर बढ़ी है लेकिन उन्हें पेशेवर खिलाड़ी बनाने को लेकर सोच में बदलाव नहीं आया है। ऐसे शहरों में हालांकि लड़कियों को अधिक मौके भी नहीं मिलते। हमें खेलों के क्षेत्र में ऐसी महिलाओं की जरूरत है, जो देश का नाम रोशन कर सकें।” सायना मानती हैं कि उनके असल जीवन की कहानी निश्चित तौर पर लाखों लड़कियों को खेलों के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करेगी। सायना ने कहा, “मैं मानती हूं कि मेरी कहानी से लोग इतनी सीख जरूर लेंगे कि अपनी लड़कियों को वे पारंपरिक पेशे से अलग हटकर नया पेशा अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।”
खेल-कूद
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सचिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, जानें क्या कुछ कहा
नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार देश का प्रधनमंत्री बनने पर सचिन ने पीएम मोदी को बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।”
10 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से देश की कमान संभाल ली है। 9 जून की शाम वो तीसरी बार शपथ ग्रहण कर प्रधानमंत्री बने। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेर सारी बधाइयां मिली हैं।
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने दो सहयोगी टीडीपी और जनता दल (यूनाइटेड) पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, इंडिया गठबंधन की तमाम रणनीतियों और जतन पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।
-
नेशनल2 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
प्रादेशिक22 hours ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल2 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
प्रादेशिक2 days ago
चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं, शीघ्र लागू होगा नया कानून: मुख्यमंत्री योगी
-
नेशनल1 day ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’