Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत ने इ‍सलिए चीन के हमलावर रुख पर दिखाई दृढ़ता

Published

on

सिक्किम सीमा, केंद्र सरकार, चीन, भारत, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

Loading

भारत अपनी सुरक्षा के प्रति चौकन्‍ना : सुषमा स्‍वराज

नई दिल्ली। देश की सिक्किम सीमा पर चीन के साथ जारी टकराव को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को संसद में केंद्र सरकार का पक्ष रखा।

उन्होंने राज्यसभा में बताया कि आखिर भारत को किन परिस्थितियों के मद़देनजर चीन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना पड़ा। बता दें कि महीने भर से ज्यादा वक्त से डोकलाम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं। इस मामले का अब तक कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा।

साथ ही इस मामले में चीन की सरकारी मीडिया और विदेश मंत्री की धमकियों पर भारत ने अब तक साफतौर पर कोई बयानबाजी भी नहीं की है।

विदेश मंत्री से कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने पूछा कि क्या चीन ने हिंद महासागर में अपनी पनडुब्बियों को तैनात किया है और क्या वह भारत की घेराबंदी कर रहा है?  मामले में सरकार क्या कर रही है? सुषमा ने हिंद महासागर में चीन के भारत को घेरने पर कहा कि ऐसी खबरें आई थीं चीन समुद्री ताकत बनना चाहता है।

इसके लिए उसने समुद्री सीमाओं के आसपास सक्रियता बढ़ाई है, लेकिन भारत अपनी सुरक्षा के बारे में बहुत चौकन्ना है, इसलिए उसे कोई घेर नहीं सकता। सुषमा ने बताया कि भारत की स्थिति दक्षिण चीन सागर के बारे में बिल्कुल साफ है। वहां फ्रीडम ऑफ नेविगशन होनी चाहिए। किसी तरह से व्यापार को बाधित नहीं होना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने विदेश मंत्री से सवाल किया कि चीन और भारत के बीच मौजूदा तनाव का कारण क्या है और चीन की क्या-क्या मांगें हैं? उन्होंने पूछा कि चीन किन बातों पर विरोध कर रहा है और भारत का इस पर क्या जवाब है? दुनिया के कौन-कौन से देश भारत के साथ इस मुद्दे पर खड़े हैं?

इस पर सुषमा ने कहा कि भारत और चीन के अलावा चीन और भूटान के बीच सीमा तय होनी है। भारत ने इस मामले के हल के लिए प्रतिनिधि तय किए हैं। विदेश मंत्री के मुताबिक, सीमा तय किए जाने का मामला देशों को आपस में सुलझाना होता है, लेकिन एक जगह ऐसी थी, जिसे ट्राइजंक्शन कहते हैं। इसे लेकर 2012 में समझौता हुआ था कि भारत, चीन और थर्ड कंट्री यानी कि भूटान मिलकर सीमा तय करेंगे।

विदेश मंत्री के मुताबिक, इसके बाद, चीन बीच-बीच में इस क्षेत्र में आता रहा और उसकी हल्की-फुल्की गतिविधियां जारी रहीं। हालांकि, इस बार चीनी सेना बुलडोजर और भारी साजो-सामान लेकर पहुंच गई।

विदेश मंत्री ने बताया कि इस बार चीन चाहता था कि ट्राइजंक्शन को लेकर ‘स्टेटस क्वो’ यानी यथापूर्व स्थिति खत्म हो जाए। सुषमा ने कहा कि ट्राइजंक्शन पॉइंट में चीन की दखल होते ही भारत के हित इस मामले से सीधे तौर पर जुड़ गए। अगर चीन यहां की यथापूर्व स्थिति को बदल देता तो हमारी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती।

चीनी सेना से आमना-सामना पर सुषमा ने कहा कि अगर बातचीत के लिए दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटाने की शर्त रखी गई तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था। विदेश मंत्री के मुताबिक, भारत की ओर से इस मामले में कोई भी गैर वाजिब कदम नहीं उठाया गया है और भूटान समेत सभी देश भारत के रुख के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

 

 

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending