Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के पास प्रचुर युद्ध सामग्री : पाकिस्तान

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का मानना है कि भारत के पास प्रचुर युद्ध सामग्री है। उनका आकलन है कि भारत के पास 2,000 से भी ज्यादा हथियार बनाने के लिए पर्याप्त विस्फोटक सामग्री है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया में जारी खबरों से मिली।

समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, द नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) ने बुधवार को कहा कि भारत की बढ़ती परमाणु ताकत और विवादित मुद्दों को सुलझाने की मशीनरी का अभाव क्षेत्र में सामरिक स्थितरता को बिगाड़ सकती है और यह स्थिति पाकिस्तान को ‘पूर्ण स्पेक्ट्रम निवारण क्षमता’ अपनाने के लिए मजबूर कर सकती है।

इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने कहा कि देश के लिए नीति निर्माण करने वाली शीर्ष संस्था के रणनीतिक कार्यक्रम की क्षेत्रीय सुरक्षा के माहौल को लेकर हुई बैठक में समीक्षा की गई और पड़ोस में सामरिक एवं पारंपरिक क्षमता के तेजी से घट रहे घटनाक्रमों से अवगत कराया गया। मीडिया में आई खबर के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय आकलन से अलग पाकिस्तान का मानना है कि भारत के पास रिएक्टर एवं ग्रेड प्लूटोनियम सहित पर्याप्त युद्ध सामग्री है, जिनसे 2,000 हथियार बनाए जा सकते हैं।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज ने कहा, “नई दिल्ली का प्लूटोनियम भंडार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के आकलन के अनुसार, 2013 के अंत तक भारत ने पर्याप्त हथियार और रिएक्टर-ग्रेस प्लूटोनियम का उत्पादन कर लिया था।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री इशाक दार, गृह मंत्री चौधरी निसार, विदेशी मामलों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल रशद महमूद सहित तीन सेवाओं के प्रमुख एवं सामरिक योजना विभाग के महानिदेशक शामिल हुए।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending