Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा के लिए अभूतपूर्व रहा वर्ष 2014 : अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| झारखंड तथा जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव परिणामों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि साल 2014 उनकी पार्टी के लिए बेमिसाल रहा है। शाह ने कहा कि भाजपा ने पहली बार केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई और इसके बाद राज्यों के विधासभा चुनावों में भी बढ़िया प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों से जो भी वादे किए गए हैं, उसे निभाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस तथा तथाकथित जनता परिवार ने हमें झारखंड में रोकने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे।” शाह ने कहा कि भाजपा अगले साल बिहार में भी ऐसी ही जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस तथा जनता परिवार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “झारखंड के लोगों ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया है।” उन्होंने कहा, “हमारी सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है और विकास चाहने वाले लोग हमारे साथ हैं।”

कश्मीर में 40 सीटों की आंकड़ा नहीं छूने को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पार्टी ने राज्य में अच्छी प्रगति की है।” उन्होंने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर सभी विकल्प खुले हैं। भाजपा राज्य में एक लोकप्रिय सरकार का गठन करना चाहती है।” शाह ने हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की हार पर अफसोस जताया और कहा कि पार्टी प्रदेश में उनका निर्देश लेती रहेगी।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending