Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा के बंद से त्रिपुरा के दहलाई में जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

भाजपा के बंद से त्रिपुरा के दहलाई में जनजीवन प्रभावित

अगरतला | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर आयोजित बंद के कारण बुधवार को त्रिपुरा के दहलाई जिले में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। पार्टी ने उसके एक स्थानीय नेता की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने कहा कि सुबह से शाम तक की हड़ताल के दौरान सरकारी कार्यालयों के सामने और बाजारों में धरना देने पर भाजपा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अधिकांश दुकानें और बाजार बंद हैं। सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों में उपस्थिति कम है। दहलाई जिले के अधिकांश स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद हैं।”

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 (पहले के 44) पर वाहनों का आवागमन सामान्य बना हुआ है। यह राजमार्ग त्रिपुरा की जीवन रेखा कहा जाता है।

भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के युवा मोर्चा के नेता चान मोहन त्रिपुरा सोमवार की रात दहलाई जिले के गंदचारा में एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति विश्वदा त्रिपुरा को देखने उसके घर गए थे।

विश्वदा ने चान मोहन पर एक लकड़ी की वस्तु से हमला किया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबाल भौमिक के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने तनावग्रस्त इलाके का दौरा किया और आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे सत्ताधारी माकपा का हाथ है।

माकपा ने एक बयान जारी कर कहा कि एक गैर राजनीतिक घटना को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। पार्टी को पता है कि एक मानसिक रोगी ने यह हत्या की है लेकिन फिर भी वह इसे मुद्दा बना रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending