Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटवा ने मप्र की राजनीति को नई दिशा दी : शिवराज

Published

on

Loading

पटवा ने मप्र की राजनीति को नई दिशा दी : शिवराजभोपाल | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि पटवा ने राज्य की राजनीति को नई दिशा दी थी। चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, “पटवा ने मध्य प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी थी। वह अजातशत्रु थे और राजनीतिक नेता के रूप में प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करते थे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पटवा का सभी दल सम्मान करते थे। उनके बिना मध्य प्रदेश की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती थी। उनका देश के सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट स्थान था। वह अद्भुत राजनेता थे। उनके जाने से देश और प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में आई रिक्तता की भरपाई नहीं हो सकती।”

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार, खनिज संसाधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री पटवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

राज्य के जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री पटवा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पटवा के निधन से एक युग का अंत हो गया है। पटवा ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने जन-कल्याण, सुशासन और समाज के दीनहीन वर्ग की भलाई के लिए लगातार कार्य किया।”

पटवा का बुधवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें हृदयाघात के बाद भर्ती कराया गया था। वह राज्य के दो बार मुख्यमंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending