Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का टेस्‍ट सफल

Published

on

बैलिस्टिक, बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-2, ओडिशा, टेस्‍ट, सफल

Loading

भुवनेश्वर। देश ने गुरुवार को ओडिशा तट पर मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बालासोर जिले में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर 4 से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया।

बैलिस्टिक, बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-2, ओडिशा, टेस्‍ट, सफल

भारतीय सेना की विशेषीकृत मिसाइल हैंडलिंग यूनिट स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड (एससीएफ) ने सुबह 10.20 बजे यह परीक्षण किया।

अग्नि-2 मिसाइल में दो ठोस ईंधन और एक पोस्ट बूस्ट व्हिकल (पीबीवी) है,जो मिसाइल के रिएंट्री व्हिकल (आरवी) से जुड़ा हुआ है। यह 20 मीटर लंबी मिसाइल दो भागों में बंटी है। मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है। यह 20 मीटर लंबी है और इसका वजन 17 टन है। यह 1,000 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending