Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बुलंदशहर में ढाबों में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह

Published

on

Loading

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में लगातार सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा है। कुछ ऐसे इलाके हैं जो पुलिस की नजरों से ओझल रहते हैं और वहां सरेआम जिस्म फरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। हालांकि पुलिस सेक्स रैकेट को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठा चुकी है। यूपी के बुलंदशहर में हाई-वे के पार बने ढाबों में सेक्स रैकेट गंदा खेल चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को कई बार शिकायते मिल चुकी थी। इसी के तहत पुलिस ने यहां पर एक-के बाद एक छापा मारकर कर एक दर्जन लड़कियों और महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी दबोच लिया है।

यह भी पढ़े : कृष्ण की नगरी मथुरा में बैंक मैनेजर ने रूसी युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार

 

इतना ही पुलिस ने बताया है कि मौके पर सभी आपत्तिजनक हालत में मिले थे। बुलंदशहर से मिली जानकारी के अनुसार होटल और ढाबों में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए छापेमारी की। पुलिस ने इस मामले में होटल के संचालक के साथ चार महिला व तीन लड़कियों को पुरुषों के साथ पकड़ा है। हालांकि सभी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में 12 लोगों के गिरफ्तारी की सूचना मिल रही है। पूरा मामला बुलंदशहर के कोतवली देहात इलाके का बताया जा रहा है। इस दौरान चिन्हित होटल में छापेमारी कर चार महिला, दो लड़कियों समेत 12 लोगों को हिरासत लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शहर में चल रहे इस तरह के गंदे कामों पर लगाम लगाने के लिए अभियान को और तेज किया जायेगा।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending