Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुंदेलखंड़ में बचे हैं सिर्फ 44 हाथी, 74 ऊंट

Published

on

Loading

camel elephant

बांदा | उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड़ में घटते जंगल और बढ़ती आबादी के बीच पशुओं की संख्या में खासी कमी आई है। यहां 2012 में हुई पशु गणना में सिर्फ 44 हाथी और 74 ऊंट ही पाए गए हैं। एक दशक में इस संख्या में 25 से 30 फीसदी की कमी आई है।

पहाड़, जंगल और चट्टानी मैदान वाले बुंदेलखंड़ में अन्य जंगली जानवरों और पशुओं की संख्या के अलावा हाथी और ऊंटों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। हर एक दशक में कराई जाने वाली पशु गणना में इसका खुलासा हुआ है।

वर्ष 2012 की पशु गणना के आधार पर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाखन सिंह ने बताया, “पिछले दशक की गणना के मुताबिक, इस दशक में 25 से 30 फीसदी हाथी और ऊंटों की संख्या में कमी आई है।”

उन्होंने बताया, “वर्तमान समय में बुंदेलखंड में सिर्फ 44 हाथी बचे हैं, जिनमें 27 नर और 7 मादा हैं। बांदा जिले में सर्वाधिक 28 हाथी हैं। इनमें 21 नर व 7 मादा हैं। महोबा जिले में 3 और जालौन में 13 हाथी हैं। चित्रकूट और हमीरपुर में हाथियों की संख्या शून्य है।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह ऊंटों की संख्या के बारे में बुंदेलखंड में कुल 74 ऊंट हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बांदा में 60, चित्रकूट में 7, महोबा में 5 और हमीरपुर में 2 ऊंट हैं, जबकि जालौन में एक भी ऊंट नहीं है। हाथी और ऊंट जंगली नहीं बल्कि पालतू हैं।”

बुंदेलखंड में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रैकवार का कहना है कि दिन-रात जंगलों में कुल्हाड़ी चल रही है और पहाड़ों में किए जाने वाले विस्फोट के अलावा बढ़ती आबादी की वजह से जंगली जानवरों की संख्या में कमी आ रही है। वन विभाग सिर्फ कागज में वन्यजीवों का संरक्षण कर रहा है, इसका दूरगामी परिणाम बड़ा भयावह होगा।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending